हल्द्वानी, नवम्बर 29 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले से पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी और तहसील प्रभारी बहनों ने हरिद्वार में 23 से 27 नवंबर तक आयोजित योग आयुर्वेद प्रशिक्षण शिविर में भाग लिया। यह शिविर साध्वी आचार्या देवप्रिया के निर्देशन में पतंजलि योगपीठ में आयोजित हुआ, जिसमें 5000 से 7000 योग साधकों ने हिस्सा लिया। शिविर में जिला प्रभारी दीपा उप्रेती, निरुपमा जोशी, रेखा गुप्ता व गरिमा बिष्ट सहित कालाढूंगी, रामनगर और लालकुआं की तहसील प्रभारी बहनें भी शामिल हुईं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...