नैनीताल, मार्च 30 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में शहर की विभिन्न सार्वजनिक दीवारों को आकर्षक स्वच्छता संदेशों और रंग-बिरंगी पेंटिंग्स से सजाया गया है, जो लोगों को सफाई के प्रति जागरूक कर रही हैं।इन दीवार चित्रों के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता बनाए रखने, गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग डालने और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जा रहा है। साथ ही इन पेंटिंग्स में कुमाऊं की समृद्ध सांस्कृतिक झलक भी देखने को मिल रही है, जिसमें पारंपरिक परिधान, लोक जीवन और प्राकृतिक सौंदर्य को खूबसूरती से दर्शाया गया है। पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि इस रचनात्मक पहल का उद्देश्य लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है, ताकि वे अपने आसपास साफ-सफाई बनाए रख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.