पीलीभीत, जनवरी 16 -- पीलीभीत। तराई के लोग जब तब नैनीताल या शिमला या अन्य पहाड़ी इलाकों में घूमने फिरने जाते हैं। पर कुदरत ने बीती रात कुछ ऐसा यू टर्न लिया कि नैनीताल की तरह ही यहां भी रात सर्द हो गई। लिहाफ में भी हाथ पांव सुन्न रहे। दिन में अलाव आदि जला कर भी लोगों को राहत नहीं मिली। घने कोहरे के बीच छाए बादलों के साथ बुधवार की रात सीजन ही नहीं पिछले साल के भी मुकाबले अब तक की सबसे ठंड़ी रात 3.2 डिग्री सेल्सियस के तौर पर दर्ज हो गई। तराई में सर्दी का सितम कायम है। लगातार गुम चल रहे सूरज की वजह से तराई में सर्दी जानलेवा हो रही है। उत्तराखंड से सटे जिले की सरहद में बर्फीली हवाओं ने ऐसा सितम दिया है कि आम हो या खास। हर कोई सर्दी के हमलावर रुख से सहमा सहमा सा नजर आ रहा है। ... तो आज सर्दी बहुत है अधिकतम तापमान हो या न्यूनतम रोज नया रिकॉर्ड बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.