नैनीताल, अप्रैल 5 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड के चमोली जिले की नीति घाटी में बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने से पहले 72 किमी की हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें नैनीताल की धावक ज्योति फर्त्याल भी प्रतिभाग करेंगी।ज्योति ने बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल टाटा मुंबई मैराथन में प्रतिभाग कर छठा स्थान पाया, और इंटरनेशन लेवल पर बेहतर प्रदर्शन किया l जिसके बाद अब वे 30 मई को नीति घाटी में आयोजित होने वाली 72 किमी की हाई-एल्टीट्यूड अल्ट्रा मैराथन का में प्रतिभाग करेगी l इसके लिए उन्होंने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। उनकी इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाईयां दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...