नैनीताल की ज्योति ने हाई एल्टीट्यूड मैराथन में लहराया परचम
नैनीताल, जून 6 -- नैनीताल। रिमथीम, नीति वैली में 31 मई को आयोजित हाई एल्टीट्यूड मैराथन में नैनीताल की ज्योति फर्त्याल ने शानदार प्रदर्शन कर फिफ्थ रनर अप का खिताब अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से पूरे नैनीताल में खुशी की लहर है। समुद्र तल से 4500 फीट की ऊंचाई पर आयोजित इस मैराथन में मौसम ने भी धावकों की परीक्षा ली। दौड़ शुरू होते ही बर्फबारी शुरू हो गई, जिससे फिसलन भरे रास्तों और कड़ाके की ठंड में दौड़ना बेहद चुनौतीपूर्ण हो गया। इसके बावजूद ज्योति ने हौसला नहीं खोया और अपनी एक साल की कड़ी मेहनत के दम पर टॉप-5 में जगह बनाई। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट नेहा त्रिपाठी का एडवांस माउंटेनियरिंग कोर्स में चयन अपनी सफलता पर ज्योति ने कहा कि 'शुरुआत में बर्फबारी से थोड़ी मुश्किल हुई, लेकिन एक साल से इसी के लिए तैयारी की थी, हौसला और जज्बा कायम रखा। उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.