हल्द्वानी, अप्रैल 12 -- हल्द्वानी, संवाददाता। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से नैनीताल क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से कराई जा रही सीनियर पुरुष वर्ग की अंतर जिला क्रिकेट लीग के पूल-बी का अंतिम मुकाबला जीएनजी क्रिकेट एरिना मैदान में नैनीताल और अल्मोड़ा के बीच खेला गया। मैच का शुभारंभ नैनीताल जिला अध्यक्ष राहुल छिमवाल ने किया। अल्मोड़ा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन टीम 24वें ओवर में मात्र 115 रन पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से मनन ने 38, शुभम बच्चस ने 30, अर्पित कुमार ने 17 और मयंक बिष्ट ने 16 रन बनाए। नैनीताल के गेंदबाज रवि सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लीग की पहली हैट्रिक सहित 4 विकेट झटके। पृथ्वी गैड़ा ने 3, आयुष तिलारा ने 2 और आकाश सिंह ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी नैनीताल की टीम ने 11वें ओवर में ही बिना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.