नैनीताल, मार्च 1 -- नैनीताल, संवाददाता। कांग्रेस पार्टी संगठन से जुड़ा संगठनात्मक घटनाक्रम सामने आया है। नगर अध्यक्ष नैनीताल अनुपम कबड़वाल की ओर से दिया गया इस्तीफा फिलहाल स्वीकार नहीं किया गया है। इस संबंध में जिला कांग्रेस कमेटी नैनीताल के जिलाध्यक्ष राहुल छिम्वाल ने एक सूचना जारी करते हुए कहा है कि इस्तीफे पर प्रदेश नेतृत्व से परामर्श के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जारी सूचना में यह भी कहा गया है कि जब तक प्रदेश नेतृत्व से मार्गदर्शन प्राप्त नहीं होता, तब तक अनुपम कबड़वाल अपने पद शहर अध्यक्ष, नैनीताल के रूप में पूर्ववत जिम्मेदारियों का निर्वहन करते रहेंगे। वहीं, इस निर्णय के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदेश नेतृत्व के अगले कदम को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। नगर अध्यक्ष अनुपम कबड़वाल ने बीते दिनों जिलाध्यक्ष को त्यागपत्र भेज...