नैनीताल और सेनिटोरियम बाईपास में जाम से आफत
नैनीताल, जून 5 -- नैनीताल/भवाली। नैनीताल में शुक्रवार को दिनभर हुई बारिश के बीच जनजीवन खासा प्रभावित रहा। बारिश की वजह से यातायात रेंगकर चला। दोपहर बाद माल रोड, बारापत्थर, भवाली रोड और हल्द्वानी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं, सेनिटोरियम-रातीघाट बाईपास पर लगने वाले भीषण जाम ने भी स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत बढ़ाने का काम किया है। नैनीताल में सुबह के समय होटलों से चेकआउट का समय रहता है। ऐसे में नौ और दस बजे के आसपास सड़कों पर अक्सर जाम लगने की समस्या बन रही है। शुक्रवार को हल्द्वानी रोड पर हनुमानगढ़ी से लेकर तल्लीताल डांठ तक पहुंचने में ही वाहनों को आधा घंटा लग गया। यह भी पढ़ें- नैनीताल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित इसके बाद दोपहर को बारिश बंद होते ही पर्यटकों के वाहनों की संख्या भी शहर में बढ़ने लगी। जिससे हाईकोर्ट से बीडी पांडे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.