नैनीताल, जून 24 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल स्थित राजभवन में बुधवार को वरिष्ठ पत्रकार एवं शोधकर्ता प्रो. गिरीश रंजन तिवारी की पुस्तक अतीत से वर्तमान तक : नैनीताल का सफर और गॉथिक राजभवन के निर्माण की अद्भुत गाथा का विमोचन किया गया। इस अवसर पर सिद्धार्थ माधव की ओर से विकसित एआई आधारित हेरिटेज एंड टूरिज्म एप का भी लोकार्पण किया गया।राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरें हमें अपनी जड़ों से जोड़ती हैं, जबकि आधुनिक तकनीक भविष्य की दिशा दिखाती है। उन्होंने पुस्तक को नैनीताल और उत्तराखंड की ऐतिहासिक धरोहर को समझने का महत्वपूर्ण दस्तावेज बताया। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के 'विकास भी, विरासत भी' मंत्र को साकार करने के लिए संस्कृति और तकनीक दोनों को समान महत्व देना आवश्यक है। कहा कि एआई हेरिटेज एप के माध्यम से उत्तराखंड की...