नैनीताल, मई 28 -- नैनीताल। ईद के मौके पर नैनीताल और कैंचीधाम में बाहरी जिलों से आने वाले दोपहिया वाहनों की एंट्री पर गुरुवार को रोक लगाई गई। रूसी बाईपास और नारायणनगर से वाहनों को डायवर्ट किया गया। रूसी बाईपास, नारायणनगर, भवाली सेनिटोरियम और भीमताल समेत विभिन्न एंट्री प्वाइंटों पर बिना पार्किंग के होटल बुकिंग वाले पर्यटकों के वाहनों को अस्थाई पार्किंग स्थलों पर रोका गया। जहां से पर्यटकों को शटल सेवा से भेजा गया। एसपी यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि नैनीताल और कैंचीधाम में निजी बाइकों, टैक्सी दोपहिया वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद रखी गई। यह भी पढ़ें- प्रतिबंध के बावजूद कैंची पहुंची टैक्सी स्कूटियां, दिनभर लगा जाम यह भी पढ़ें- नैनीताल में पर्यटकों के 1800 वाहन पहुंचे, शहर जाम से जूझा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...