नैनीताल, जून 1 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और रुक-रुक कर हुई तेज बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। नैनी झील के लिए जहां बारिश वरदान साबित हुई, तो वहीं सुबह स्कूल और कार्यालयों को जा रहे लोगों की फजीहत भी हुई। यह भी पढ़ें- नैनीताल में सुबह से तेज बारिश जारी बारिश का सकारात्मक असर नैनी झील के जलस्तर पर भी देखने को मिला। पिछले कुछ समय से लगातार घट रहे जलस्तर के कारण झील किनारे कई स्थानों पर पत्थर दिखाई देने लगे थे। सोमवार को हुई अच्छी बारिश से झील में नए पानी की आवक बढ़ी और जलस्तर में लगभग तीन इंच की वृद्धि दर्ज की गई। झील नियंत्रण कक्ष के अनुसार वर्तमा...