देहरादून, सितम्बर 6 -- देहरादून। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। कुमाऊं मंडल के अधिकांश स्थानों और गढ़वाल मंडल के अनेक इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है। मौसम निदेशक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि यूएसनगर, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में बिजली चमकने और बारिश के बेहद तीव्र दौर की आशंका है। देहरादून, बागेश्वर, पौड़ी, पिथौरागढ़ और चमोली जनपदों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है। राज्य के अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और बारिश के तीव्र दौर को लेकर सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...