देहरादून, नवम्बर 9 -- पौड़ी। विकास खंड नैनीडांडा के ग्राम पंचायत मुनोडी-खदरासी में उत्तराखंड रजत जयंती समारोह के अवसर पर पशु पालन नैनीडांडा ने पशु प्रदर्शनी का आयोजन किया। प्रदर्शनी में क्षेत्र के पशुपालकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोवंश वर्ग में अनीता देवी ने बैल जोड़ी में पहला पुरस्कार सुखदेव सिंह ने बछिया वर्ग में पहला पुरस्कार जयपाल सिंह और गोवर्धन लाल ने बकरी वर्ग में पहला पुरस्कार प्राप्त किया। सर्वश्रेष्ठ पशु पुरस्कार भी अनीता देवी के पशु को मिला। प्रदर्शनी में कुल 72 पशुओं ने भाग लिया और लगभग 60 पशुपालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान शकुंतला देवी ने की जबकि डॉ. जीसी मेंदोलिया, डॉ. राहुल सिंह, सतपाल सिंह, राजेश लोहमी, सागर ध्यानी, राजपाल सिंह, हेम कोहली, सोहन लाल की टीम उपस्थिति रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.