देहरादून, अप्रैल 27 -- देहरादून। नैनीडांडा विकास समिति देहरादून के अध्यक्ष सतीश घिल्डियाल और जिला पंचायत सदस्य नीरज पंत के नेतृत्व में समिति का प्रतिनिधि मंडल बस सेवा नियमित करने की मांग को लेकर उप महाप्रबंधक परिवहन निगम उत्तराखंड से मिला। सतीश घिल्डियाल ने कहा कि पौड़ी गढ़वाल के दूरस्थ विकासखंड नैनीडांडा के लिए संचालित एकमात्र देहरादून धुमाकोट बस सेवा लंबे समय से अनियमित चल रही है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि यात्रा सीजन (अप्रैल से जून) के दौरान बस को बंद कर चारधाम यात्रा मार्ग पर लगा दिया जाता है। जबकि इसी समय पहाड़ों में पूजा और विवाह कार्यक्रमों की अधिकता के कारण इस बस की सर्वाधिक आवश्यकता होती है। उप महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि बस सेवा एक सप्ताह में शुरू कर दी जाएगी। इस दौरान समिति के पदाधिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.