नैनीताल, जून 4 -- नैनीताल, संवाददाता। सिंचाई विभाग की ओर से नैनीझील से सिल्ट और गाद निकालने का अभियान शुरू कर दिया गया है। विभाग ने इस बार करीब 1200 क्यूबिक मीटर सिल्ट निकालने का लक्ष्य तय किया है। सिंचाई विभाग के जेई नीरज तिवारी ने बताया कि झील में मैनुअली सिल्ट निकालने का कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में नाला संख्या तीन से लेकर 23 तक झील के किनारों से गाद निकाली जा रही है। श्रमिकों की मदद से नालों और झील किनारे जमी सिल्ट को बाहर निकाला जा रहा है, ताकि बरसात के दौरान अतिरिक्त गाद जमा न हो। बताया कि झील की जलधारण क्षमता बनाए रखने और पारिस्थितिकी तंत्र को सुरक्षित रखने के लिए यह अभियान हर वर्ष चलाया जाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...