नैनीझील में मिला अज्ञात युवक का शव, पहचान में जुटी पुलिस
नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल। मालरोड के समीप स्थित नैनीझील में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झील में शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे झील में नाव संचालन कर रहे चालकों ने एक युवक का शव पानी में देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को झील से बाहर निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। कोतवाली राजेंद्र रावत ने बताया कि मृतक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है तथा मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है और दर्ज गुमशुदगी के मामलों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.