नैनीझील में बढ़ रहा ऑर्थोफॉस्फेट, मछलियों और जलीय जीवन पर खतरा
हल्द्वानी, अगस्त 26 -- नैनीताल। नैनीझील की सेहत पर एक और खतरा बढ़ रहा है। झील के पानी में ऑर्थोफॉस्फेट की मात्रा कई बार सामान्य स्तर से कई गुना अधिक पाई गई है। यह रसायन बढ़ने से झील में शैवाल और जलीय पौधों की अत्यधिक वृद्धि हो सकती है। इसके कारण पानी में ऑक्सीजन की कमी होने पर मछलियों और दूसरे जलीय जीवों के जीवन पर संकट पैदा हो सकता है। पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से अलग-अलग समय पर किए गए पानी के नमूनों की जांच में ऑर्थोफॉस्फेट का स्तर कई मौकों पर चिंताजनक पाया गया है। नैनीताल की पहचान और पर्यटन काफी हद तक नैनीझील से जुड़ा है। ऐसे में झील के पानी की गुणवत्ता खराब होना पर्यावरण के साथ पर्यटन के लिए भी चिंता का विषय है। शहर में बढ़ती बसावट, अनियोजित पर्यटन, सीवर, कूड़ा और जैविक गंदगी का झील में पहुंचना समस्या को बढ़ा रहा है। विशेषज्ञों का कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.