नैनीताल, जून 11 -- नैनीताल। मालरोड के समीप स्थित नैनीझील में एक अज्ञात युवक का शव उतराता मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त न होने पर शव मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 9 बजे झील में नाव चालकों ने नैनीझील में एक शव उतराता देखा। उनकी सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने शव बाहर निकालकर शिनाख्त के प्रयास किए पर पहचान न होने पर मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाल ने बताया कि मृतक की पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है और दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- नैनीझील में उतराता मिला अज्ञात युवक का शव साथ ही लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी के पास इस संबंध में कोई जानकारी हो तो पुलिस को सूचित करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...