नैनीताल, मार्च 23 -- नैनीताल। नगर पालिका ने नमामि गंगे के तहत सोमवार को नैनीझील किनारे स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान नैना देवी मंदिर के समीप कोर एसेंस लाइफ रूट फाउंडेशन के सहयोग से चलाया। जिसमें उपस्थित लोगों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई। पालिका प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे शहर और नैनीझील को स्वच्छ रखने में अपना सहयोग दें। साथ ही 'एक दिन-एक वार्ड' के तहत विशेष सफाई अभियान शुरू करने की योजना बनाई गई है, जिसके अंतर्गत शहर के 15 वार्डों में बारी-बारी से एक-एक दिन सफाई अभियान चलाया जाएगा। यहां पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, अमित कुमार, अनिल कटियार, ज्योति दुर्गापाल रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.