बक्सर, अप्रैल 5 -- पेज वन के लिए ------- गोली मारी गेहूं की हार्वेस्टर से कटाई करने के बाद बाइक से गांव लौट रहे थे हत्या की घटना का कारण पुरानी आपसी रंजिश बताया जा रहा है ब्रह्मपुर, निज संवाददाता। बिहार-यूपी की सीमा से लगे नैनीजोर थाना क्षेत्र के गायघाट मौजे में गेहूं की कटाई करा घर वापस लौट रहे छोटकी नैनीजोर गांव निवासी 58 वर्षीय तारकेश्वर यादव की अपराधियों ने शनिवार की रात गोली मार हत्या कर दी। बताया जाता है कि गायघाट मौजे में लगी गेहूं की फसल की हार्वेस्टर से कटाई कराने वे परिजनों के साथ शाम को गए थे। गेहूं की कटाई होने के बाद उनके परिजन वापस गांव लौट आए। लेकिन तारकेश्वर यादव मालगुजारी पर दिए गए अपने खेत की कटाई कराने को लेकर रुक गए थे। रात्रि लगभग 10:30 बजे वह गेहूं की हार्वेस्टर से कटाई करने के बाद बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। ...