प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाया है। एनसीआर के प्रयागराज मंडल में 15 अप्रैल से 32 स्टेशनों पर ठंडे पानी की व्यवस्था शुरू हो जाएगी। बड़े-छोटे स्टेशनों पर वाटर कूलर की संख्या बढ़ाई जा रही है ताकि यात्रियों को गर्मी में शीतल पेयजल के लिए परेशानी न उठानी पड़े।उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि यात्रियों को गर्मी में राहत देने के लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं। फिलहाल प्रयागराज मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर 208 वाटर कूलर पहले से लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त इस गर्मी में 32 स्टेशनों पर 72 नए वाटर कूलर 15 अप्रैल तक स्थापित कर दिए जाएंगे। जिन प्रमुख स्टेशनों पर यह सुविधा मिलेगी, उनमें मेजा, मांडा, सूबेदारगंज, मनोरी, बमरौली,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.