उरई, मई 23 -- आटा। संवाददाता आटा थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में चार साल की मासूम नैना की हत्या के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने आरोपी मां विनीता को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम और सन्नाटा पसरा है। ग्रामीण अब भी स्तब्ध हैं कि जन्म देने वाली मां पर ही हत्या का आरोप लगा है।पुलिस के मुताबिक बच्ची के पिता राजकुमार की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने विनीता को हिरासत में लेकर पूछताछ की। यह भी पढ़ें- मां की हत्या के बाद पिता गया जेल, बेसहारा हो गए उनके पांचों मासूम बच्चे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाए जाने और गला कसने से मासूम के गले की हड्डी टूटने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी। ...