बिलासपुर, अप्रैल 4 -- देश में LPG सिलेंडर की कमी की आ रही खबरों के बीच हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में स्थित नैनादेवी मंदिर ट्रस्ट ने इस कमी से निपटने का एक बेहद शानदार तरीका खोज निकाला है। इस तरीके ने ना केवल सिलेंडर की परेशानी को कम कर दिया है, बल्कि साथ ही पर्यावरण संरक्षण और कचरा प्रबंधन की दिशा में भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल करा दी है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि नैना देवी मंदिर ट्रस्ट राज्य का पहला ऐसा शक्ति पीठ बन गया है, जो अपने लंगर (सामुदायिक रसोई) से निकलने वाले जैविक कचरे से बायोगैस बना रहा है और इस गैस का उपयोग सीधे मंदिर की रसोई में प्रसाद और लंगर तैयार करने के लिए किया जा रहा है। इस बारे में जानकारी देते हुए श्री नैना देवी मंदिर ट्रस्ट के चेयरमैन और स्थानीय सब-डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) धर्मपाल चौधरी ने बताया कि यहां पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.