देहरादून, मई 29 -- नई टिहरी। नैनबाग क्रिकेट क्लब की ओर से स्वर्गीय अनिल पंवार की स्मृति में 2 जून से तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता सरदार सिंह रावत राइंका में होने जा रहा है। प्रतियोगिता 2 से 4 जून तक नैनबाग खेल मैदान में आयोजित होगी, जिसमें क्षेत्र सहित आसपास के दूर-दराज गांवों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के युवाओं और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आयोजकों द्वारा प्रवेश शुल्क 2200 रुपये निर्धारित किया गया है।प्रतियोगिता में विजेता टीम को 61 हजार रुपये व ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 31 हजार रुपये व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। वहीं मैन ऑफ द सीरीज को 2100 रुपये व मैन ऑफ द मैच को 1100 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।समिति यह भी पढ़ें- नैनबाग में 2 जून से होगा स्वर्गीय अनिल पंवार की स्मृति में क्रिकेट टूर्...