गिरडीह, अप्रैल 15 -- बेंगाबाद केएन बक्शी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बुधवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ द्वारा वर्तमान में नैतिक शिक्षा की उपयोगिता पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता मे बी एड के प्रशिक्षुओं ने भाग लिया था। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. अजीत कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमीन समय में भौतिकवादी और डिजिटल युग में, नैतिक शिक्षा चरित्र निर्माण, मानवीय मूल्यों को बढ़ावा देने और सही-गलत के बीच अंतर करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। यह युवाओं को बढ़ते तनाव, साइबर अपराध और अनैतिकता के दौर में जिम्मेदार नागरिक बनाकर सामाजिक सामंजस्य व मानसिक स्वास्थ्य को सुधारती है। उपप्राचार्य बिनोद कुमार सुमन ने कहा कि नैतिक शिक्षा विद्यार्थियों में ईमानदारी, अनुशासन और समय प्रबंधन जैसे गुण विकसित करती है, जो उन्हें एक अच्छा इंसान बनाते हैं...