मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- मुरादाबाद। डीआरएम कार्यालय स्थित मनन सभागार में सतर्कता जागरूकता सेमिनार का आयोजन हुआ। सेमिनार में विजिलेंस मुख्यालय से सीवीओ एस एंड टी दयानंद, डिप्टी सीवीओ प्रवीण कुमार, मीनू चोपड़ा तथा एवीओ इंजीनयरिंग सतीश जिंदल ने मुख्य वक्ताओं के रूप में प्रतिभाग किया। इनके अतिरिक्त एकाउंट्स, आरपीएफ, मेडिकल एवं ट्रैफिक विभागों से एक-एक विजिलेंस इंस्पेक्टर ने भी कार्यक्रम में विशेष रूप से सहभागिता की। सेमिनार के दौरान मुख्य वक्ताओं द्वारा रेल संगठन में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं नैतिक कार्यसंस्कृति के महत्व पर प्रकाश डाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...