बदायूं, मार्च 8 -- बदायूं। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शैक्षिक उन्नयन के लिए कार्यशाला आयोजित की गयी। प्रांतीय संगठन मंत्री हरिशंकर ने मां शारदे के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम शुरू कराया। कार्यशाला में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत शिक्षा में नवाचार के प्रयोग पर बल दिया। इसके साथ ही विद्या भारती के पांच आधारभूत विषय संस्कृत शिक्षा,शारीरिक शिक्षा ,संगीत शिक्षा ,योग शिक्षा, नैतिक और आध्यात्मिक शिक्षा पर चर्चा की। प्रबंधक वीरेंद्र पाल झा ने बताया कि छात्रों में नवाचार के माध्यम से अधिगम प्रक्रिया स्थायित्व प्राप्त करती है। प्रधानाचार्यश्री वेद रतन शर्मा, सुशील कुमार मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.