रांची, अगस्त 6 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने गुरुवार को कहा कि झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों से बचने के लिए छोटा रखा गया है। सरकार को सदन में प्रदेश के युवाओं, कानून व्यवस्था व विभिन्न घोटालों पर जवाब देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दें। सभी मामलों की सीबीआई जांच हो, ताकि युवाओं और जनता का विश्वास बहाल हो सके। खराब मौसम के बीच धरना देकर छात्र न्याय मांग रहे हैं। लेकिन सरकार उनकी आवाज नहीं सुन रही। वहीं, केंद्र में नीट परीक्षा के मुद्दे पर राजनीति करने वाली कांग्रेस और राहुल गांधी झारखंड के मुद्दे पर पूरी तरह मौन हैं। यह भी पढ़ें- 'CJP पैसे वाली पार्टी, नैतिक समर्थन देने में 10 दिन लग गए', JPSC प्रदर्शनकारियों से क्...