सीतामढ़ी, मई 18 -- नैतिकता को दैनिक जीवन में आत्मसात करना सबसे बड़ी जरुरी:डॉ. पूनम सीतामढ़ी। निखिल श्यामा डीएवी पब्लिक स्कूल में नैतिकता और सत्यनिष्ठा विषय पर दो दिवसीय क्षमता संवर्द्धन कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में 60 प्रशिक्षुओं ने भाग लेकर जीवन मूल्यों व नैतिक शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इससे पहले कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य आलोक कुमार के कुशल समन्वयन में दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यशाला में संसाधन व्यक्तित्व के रूप में डीएवी रुन्नीसैदपुर की प्राचार्या डॉ. पूनम शर्मा एवं दीपेंद्र कुमार डीएवी दरभंगा ने अपने अनुभव और विचार साझा किए। मौके पर डॉ. श्रीमति शर्मा ने कहा कि नैतिकता को दैनिक जीवन में आत्मसात करना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वहीं प्राचार्य आलोक कुमार ने विद्यार्थियों व शिक्ष...