नैक मूल्यांकन को लेकर बैठक, लेखा व डाटा संग्रह पर दी जानकारी
सासाराम, अगस्त 19 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। शहर स्थित इंदु तपेश्वर सिंह महिला महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन को लेकर प्रधानाचार्य डॉ. बिनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें महाविद्यालय के सभी शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारी शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. उमेश्वर प्रसाद सिंह ने किया। बैठक में प्रो. राकेश कुमार सिंह ने नैक मूल्यांकन के विभिन्न आयामों की बारीकियों की विस्तार से जानकारी दी। डॉ. रवींद्र कुमार ने नैक से संबंधित डाटा संग्रह की प्रक्रिया पर प्रकाश डाला। वहीं, धीरेंद्र सिंह ने लेखा संबंधी जानकारी साझा की। इस दौरान उपस्थित शिक्षक व शिक्षकेतर कर्मचारियों ने भी अपने-अपने विचार रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.