मुजफ्फरपुर, मई 8 -- मुजफ्फरपुर, प्रसं। बीआरएबीयू में नैक मूल्यांकन की तैयारी का जायजा लेने केंद्रीय इक्यूबेशन-इनोवेशन मंत्रालय के अधिकारी अभिषेक रंजन शुक्रवार को विवि पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विवि के आईक्यूएसी के निदेशक व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने इनोवेशन और इक्यूबेशन के बारे में जानकारी हासिल की।उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन के लिए पेटेंट और इनोवेशन व इक्यूबेशन में काम करना जरूरी होता है। बिहार के विश्वविद्यालय इसमें पीछे हैं। कहा कि नैक में बेहतर रैकिंग के लिए विश्वविद्यालय को पेटेंट फाइल करनी चाहिए। केंद्र सरकार विश्वविद्यालयों को इनोवेशन और इक्यूबेशन सेल के लिए फंडिंग करती है, लेकिन इसकी ट्रेनिंग में विवि से कोई शामिल नहीं होता है। उन्होंने नैक मूल्यांकन के लिए हैकेथॉन जैसे कार्यक्रम आयोजित करने को कहा। उन्होंने कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.