नैक तैयारियों पर लखनऊ में लगेगी राज्यपाल की क्लास
वाराणसी, मई 5 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। काशी विद्यापीठ से संबद्ध कॉलेजों की बुधवार को लखनऊ में क्लास लगेगी। जनभवन में राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने यूपी कॉलेज, अग्रसेन पीजी कॉलेज, हरिश्चंद्र कॉलेज सहित अन्य महाविद्यालय नैक तैयारियों पर प्रेजेंटेशन देंगे। काशी विद्यापीठ की कुलसचिव डॉ. सुनीता पांडेय ने इस आशय का निर्देश सभी महाविद्यालयों को जारी किया है।कुलसचिव द्वारा जारी निर्देश में बताया गया है कि पूर्व में विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालयों द्वारा पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जा चुका है, जिसमें संशोधन के लिए सुझाव भी दिए गए थे। अब अंतिम संशोधित प्रस्तुति की सॉफ्ट कॉपी निर्धारित ईमेल पर भेजने के साथ ही संबंधित प्राचार्यों को 6 मई को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक जन भवन, लखनऊ में उपस्थित रहना होगा। यह भी पढ़ें- विद्यापीठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.