भागलपुर, अगस्त 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बीएन कॉलेज में नैक से ग्रेड बी मिलने की दूसरी वर्षगांठ पर शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. अनिरूद्ध कुमार ने की। आयोजन कॉलेज के आक्यूएसी सेल के माध्यम से किया गया। सभी शिक्षकों ने केक काटकर खुशियां बांटीं। प्राचार्य ने नैक मूल्यांकन के बाद की उपलब्धियों और आगे के रोडमैप पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि भविष्य की चुनौतियों और उत्कृष्ट ग्रेडिंग के लिए सभी के सामूहिक प्रयास की सख्त आवश्यकता है। आईक्यूएसी के समन्वयक डॉ. अम्बिका कुमार ने इंस्टीट्यूशनल डेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत विगत कुछ वर्षों में कॉलेज के विकास कार्यों का विस्तृत ब्योरा रखा। इस मौके पर डॉ. आरती कुमारी, डॉ. इरशाद अली, सुजीत कुमार लक्की सहित सभी शिक्षक और कर्मी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...