नैक की नई बाइनरी प्रत्यायन प्रणाली पर सीयूजे में आयोजन
रांची, जून 23 -- रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूजे) के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की ओर से मंगलवार को उच्च शिक्षा में नैक मूल्यांकन व गुणवत्ता मानक: संशोधित प्रत्यायन रूपरेखा (रैफ) से नई बाइनरी प्रत्यायन प्रणाली की ओर संक्रमण विषय पर उन्मुखीकरण कार्यक्रम हुआ। कुलपति प्रो सारंग मेढ़ेकर बोले, राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप उच्च शिक्षण संस्थानों को गुणवत्ता, नवाचार, शोध, पारदर्शिता और सामाजिक उत्तरदायित्व के उच्च मानकों को अपनाना होगा। उन्होंने कहा कि नैक मूल्यांकन सिर्फ ग्रेड प्राप्त करने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि संस्थान में निरंतर सुधार, आत्ममूल्यांकन व उत्कृष्टता की संस्कृति विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वहीं, रजिस्ट्रार के. कोसला राव ने संस्थागत गुणवत्ता संवर्धन में सभी हितधारकों की सक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.