नैक कराए बिना बीएड कॉलेजों का नहीं होगा संबद्धता विस्तार
जमशेदपुर, सितम्बर 30 -- जमशेदपुर। कोल्हान विश्वविद्यालय ने संबद्धता और नए बीएड कॉलेज खोलने को लेकर कड़े मानक तय कर दिए हैं। विश्वविद्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अब बिना नैक मूल्यांकन या इसके लिए आवेदन किए बिना किसी भी बीएड कॉलेज का संबद्धता विस्तार नहीं किया जाएगा। जिन बीएड कॉलेजों ने अपने दो अकादमिक सत्र पूरे कर लिए हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से अपना नैक सर्टिफिकेट या नैक निरीक्षण के लिए जमा किए गए आवेदन का प्रमाण देना होगा। इसके अलावा, नए बीएड कॉलेज खोलने और अस्थायी संबद्धता प्राप्त करने के लिए भी कई जरूरी दिशा-निर्देश और दस्तावेज तय किए गए हैं। विश्वविद्यालय के नियमों के तहत नए सत्र में नए बीएड कॉलेज खोलने के लिए संबद्धता प्रस्ताव और निरीक्षण के लिए कॉलेज प्रबंधन को अब 60,000 रुपये का विजिटिंग शुल्क (इंस्पेक्शन फी) देना होगा। सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.