नैकिनिया से निकली 400 से अधिक शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा, 35 किमी जंगली रास्ते से पहुंचे जनकपुर
बलरामपुर, अगस्त 17 -- तुलसीपुर/बलरामपुर, संवाददाता। सावन के पावन महीने में ग्राम पंचायत नैकिनिया से सोमवार को 400 से अधिक शिवभक्तों की भव्य कांवड़ यात्रा निकली। श्रद्धालु शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर स्थित सिरिया नाला से पवित्र जल लेकर करीब 35 किलोमीटर लंबे जंगली रास्ते से जनकपुर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भोलेनाथ के जयकारों और 'बोल बम' के उद्घोष से गूंजता रहा। कांवड़ यात्रा में बच्चों से लेकर बुजुर्ग और युवा तक बड़ी संख्या में शामिल हुए। श्रद्धालुओं ने अपनी कांवड़ को आकर्षक ढंग से सजाया था। पवित्र जल लेकर शिवभक्तों का जत्था जंगल के दुर्गम रास्तों से गुजरता हुआ जनकपुर पहुंचा, जहां भगवान नागेश्वर नाथ का जलाभिषेक किया जाएगा। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: कच्ची कांवरिया पथ पर गूंज रहा हर-हर महादेव, भक्ति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.