नैंसी कॉलेज को मिली पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग की मान्यता
हल्द्वानी, मई 20 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। नैंसी नर्सिंग कॉलेज ज्योलीकोट को इंडियन नर्सिंग काउंसिल नई दिल्ली की ओर से पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के लिए 40 सीटें और एमएससी नर्सिंग के लिए 25 सीटें संचालित करने की आधिकारिक मान्यता प्रदान की गई है।नैंसी नर्सिंग कॉलेज में साल 2007 से नर्सिंग की शिक्षा दी जा रही है। वर्तमान में बीएससी नर्सिंग की 60 सीटें और जीएनएम नर्सिंग की 60 सीटें संचालित की जा रही हैं। यहां से पास आउट होने वाली छात्राओं को मैक्स, जेपी, अपोलो, मेदान्ता और यशोदा हॉस्पिटल में नियुक्तियां मिली हैं। संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर इंजीनियर आईपी सिंह, चेयरपर्सन मंजू सिंह, डायरेक्टर डॉ. संजय कुमार सिंह एवं सोसाइटी के सभी सदस्यों ने गहरी प्रसन्नता व्यक्त की है। यह भी पढ़ें- नैंसी कॉलेज को मिली पोस्ट बेसिक बीएससी और एमएससी नर्सिंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.