हल्द्वानी, मई 12 -- हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर ज्योलीकोट स्थित नैंसी कॉलेज ऑफ नर्सिंग में बी.एससी. और जी.एन.एम. प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यूरोसर्जन डॉ. अमित देओल, विशिष्ट अतिथि नवनीत सिंह राणा और डॉ. सौरभ रहे। चेयरपर्सन मंजू सिंह और निदेशक डॉ. संजय कुमार सिंह के सान्निध्य में नवागंतुक विद्यार्थियों ने सेवा और समर्पण की शपथ ली। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं। संस्थान के रेणु, शोभा, विवियन और अश्विनी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मंच संचालन हेमलता और समिष्ठा ने किया। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस: नैंसी कॉलेज में शपथ ग्रहण समारोह यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया यह भी पढ़...