नेहिया में विवाद को लेकर तनाव, सतर्क रही पुलिस
वाराणसी, मई 25 -- वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र के नेहिया गांव में बीते 16 मई को दो पक्षों में मारपीट की घटना में रविवार को एक संगठन सक्रिय हो गया। एक पक्ष के समर्थन में जुटान की सूचना वायरल होते ही पुलिस ने संबंधित पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर लिया। गांव में पुलिस तैनात रही। नेहिया में मारपीट मामले में दोनों पक्ष पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आंधी में गिरे नीम के पेड़ को काटकर ले जाने को लेकर शुरू हुए विवाद में जमकर मारपीट हुई थी। एक पक्ष से राजेश कुमार राय जबकि दूसरे पक्ष से सरोज राजभर ने मुकदमा दर्ज कराया। यह भी पढ़ें- एसीपी से मिला भूमिहार ब्राह्मण समाज का प्रतिनिधिमंडल राजेश राय के पक्ष में जुटान से संबंधित आह्वान किया जाने लगा। रविवार को भूमिहार ब्राह्मण समाज ने आह्वान किया कि शाम 4 बजे नदेसर स्थित साई मंदिर के पास सभी जुटेंगे। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.