वाराणसी, जनवरी 23 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पहलगाम हमले के बाद प्रधानमंत्री को लेकर विवादित पोस्ट के मामले में लोक गायिका नेहा सिंह राठौर शुक्रवार को होटल ताज में अपना बयान दर्ज कराया। उनके खिलाफ लंका थाने में केस दर्ज है। बयान में उन्होंने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों से इनकार किया। लंका थाने से विवेचक उप निरीक्षक राकेश सिंह, महिला आरक्षी रूपम होटल ताज पहुंचीं थीं। यहां होटल के रेस्टोरेंट में नेहा सिंह राठौर ने अपना बयान लिखकर पुलिस को दिया। विवेचक की ओर से इसे रिसीव किया गया। नेहा सिंह राठौर ने बयान में आरोपों का खंडन किया है। बता दें कि इसके पहले बुधवार को लंका पुलिस लखनऊ पहुंची थी। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित उनके मकान पर केस से संबंधित नोटिस रिसीव कराया था। इसके बाद अब लोक गायिका शुक्रवार को बयान दर्ज कराने पहुंची थीं। बयान से संबंधित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.