नेहा बोरा पीस बॉन्ड भरेंगी या नहीं? आज दिल्ली हाई कोर्ट सुनाएगा फैसला; पुलिस ने भेजा था नोटिस
दिल्ली, अक्टूबर 23 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने गुरुवार को कहा कि वह ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर 23 अक्टूबर को फैसला सुनाएगा। नेहा बोरा ने पुलिस नोटिस को चुनौती दी है, जिसमें उसे एक विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट के सामने शांति मुचलका भरने को कहा गया है। न्यायमूर्ति सुब्रमण्यम प्रसाद की पीठ ने बोरा और पुलिस के वकील को करीब तीन घंटे सुनने के बाद याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया है। पीठ ने कहा कि शुक्रवार छह बजे यह आदेश सुनाया जाएगा। बोरा ने नोटिस रद्द करने और पुलिस को उनके खिलाफ कोई जबरदस्ती कार्रवाई न करने का निर्देश देने की मांग की है। बहस के दौरान बोरा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि नोटिस जारी करते समय विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) ने कोई दिमाग नहीं लगाया। यह सिर्फ कट एंड पेस्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.