पिथौरागढ़, नवम्बर 6 -- संतोष आर्यन/पिथौरागढ़ ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा के ब्राह्मण समाज के खिलाफ एक बयान को लेकर सीमांत के लोगों में रोष है। शुक्रवार को इस संबंध में नीरज जोशी और प्रदीप जोशी ने कोतवाली पहुंचकर शिकायती पत्र सौंपा और मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया और विभिन्न चैनलों पर एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें नेहा बोरा की ओर से मंदिरों और ब्राह्मणों को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। उनका आरोप है कि इस तरह के बयानों से संपूर्ण ब्राह्मण समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। साथ ही, इससे समाज में आपसी सौहार्द और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की भी आशंका जताई गई है। पुलिस से इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई करने क...