नेहा के जुनोटिक बीमारी पर विशेषांक का हुआ विमोचन
गोरखपुर, मई 30 -- गोरखपुर। चिकित्सा विज्ञान पर केंद्रित पत्रिका सामयिक नेहा के जुनोटिक रोग विशेषांक का विमोचन नांगलिया अस्पताल के सभागार में हुआ। विमोचन साहित्यकार वेद प्रकाश पांडेय, उदयवीर सिंह, प्रो शिवशरण दास, डा संजय श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार ने कहा कि पत्रिका लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रही है। उपनिदेशक पशुपालन डा संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मानव स्वास्थ्य, पशुओं का स्वास्थ्य तथा हमारी प्रकृति का स्वास्थ्य एक-दूसरे से जुड़े हैं। इस अवसर पर ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ महेंद्र अग्रवाल, डॉ ममता अग्रवाल, मोहन आनंद आजाद, अमित कुमार, निर्भय गुप्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.