रांची, फरवरी 15 -- रांची। ब्रिकवे एंड कंपनी की ओर से रविवार को शहर के एक निजी होटल में मिस ग्रैंड झारखंड-2026 का आयोजन किया गया, जिसमें राज्यभर की 12 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच नेहा किस्कू ने खिताब अपने नाम किया। प्रतिभागियों ने रैंप वॉक और टैलेंट राउंड के जरिए अपना आत्मविश्वास प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में एमटीवी स्प्लिट्सविला की फाइनलिस्ट अनुष्का घोष ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। जज के रूप में नेशनल डायरेक्टर सौरव आनंद और स्टेट डायरेक्टर स्टेला नारायण मौजूद रहे। झारखंड टूरिज्म के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देना था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.