हरिद्वार, मार्च 5 -- श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की ओर से बीएससी-माइक्रोबायोलॉजी के तीसरे सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। एचईसी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रा नेहा कनवाल ने 84.4 प्रतिशत अंक पाकर पहला स्थान हासिल किया। श्रेया दीक्षित ने 81.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान और गौरांशी गोस्वामी 81 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। प्राचार्या डॉ. तृप्ति अग्रवाल ने बताया कि बीएससी (माइक्रोबायोलॉजी) के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। चेयरमैन संदीप चौधरी ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.