बिजनौर, मार्च 17 -- बिजनौर। नेहरू स्पोट्र्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालक-बालिका खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन किया गया। मंगलवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि विजय चौहान एवं जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार द्वारा संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। मुख्य अतिथि विजय चौहान ने खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाई और जिले का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। फुटबॉल प्रतियोगिता के दौरान पूर्व संघ सचिव ओम प्रकाश कौशल एवं वर्तमान सचिव अंचल सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर पुरस्कार वितरण किया।हैंडबॉल बालक एवं बालिका वर्ग की स्पर्धाओं में हैंडबॉल संघ के सचिव मुकुल जटलान मौजूद रहे। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार ने बताया कि इन प्रतियोगिताओं के माध्यम से चयनित खिलाड़ी आगे चलकर राज्य स्तर पर जनपद का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.