बिजनौर, मई 22 -- भाकियू अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष ने कहा कि नेहरू स्टेडियम में जिले के गांवों के खिलाड़ी प्रशिक्षण लेने पहुंचते हैं। नेहरू स्टेडियम में धूल का गुब्बार उड़ता है और कई लाइट खराब हालत में पड़ी है। जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही ने कहा कि लाइट खराब होने से बंद रहती है और रात होते ही पर्याप्त रोशनी नहीं रहती। जिससे नेहरू स्टेडियम में घूमने आने वाले लोगों और खिलाड़ियों को परेशानी से दो चार होना पड़ रहा है। कलक्ट्रेट पहुंचकर डीएम के नाम एसडीएम को दिए ज्ञापन में नितिन सिरोही ने कई मांगों के निस्तारण की मांग की। शुक्रवार को भाकियू अराजनीति के जिलाध्यक्ष नितिन सिरोही, अतुल बालियान, नितेन्द्र प्रधान, उदयवीर सिंह, राकेश कुमार, कपिल आदि किसानों की समस्याओं को लेकर डीएम को ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचे। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू...