रुडकी, जनवरी 31 -- शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल नेहरू स्टेडियम के समीप बने पुल पर दोनों ओर के फुटपाथ पर कब्जा बना हुआ है। हालात ऐसे हैं कि फुटपाथों पर दिन-रात लोग पड़े रहते हैं, वहीं खाना पकाने से लेकर अन्य गतिविधियां भी संचालित की जा रही हैं। इससे पैदल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। फुटपाथ पर अतिक्रमण के चलते राहगीरों को मजबूरी में सड़क पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ गई है। खासकर स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच पैदल चलना लोगों के लिए जान जोखिम में डालने जैसा हो गया है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि पुल के दोनों ओर दुर्गंध और अव्यवस्था का माहौल बना रहता है, जिससे शहर की छवि भी धूमिल हो रही है। गौरतलब है कि नगर निगम की ओर से पूर्व में दावा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.