रुडकी, अप्रैल 22 -- रुड़की, संवाददाता। शहर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल नेहरू स्टेडियम रोड और उसके समीप स्थित पुल के पास सड़क की हालत दिनोंदिन खराब होती जा रही है। सड़क पर बने गहरे गड्ढे और अस्त-व्यस्त पड़े डिवाइडर राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। नेहरू स्टेडियम के आसपास और पुल के मुहाने पर सड़क कई जगह से उखड़ी हुई है। गड्ढे इतने गहरे हो चुके हैं कि विशेषकर रात के समय दोपहिया वाहन चालकों को संतुलन बनाए रखना मुश्किल हो जाता है। यह भी पढ़ें- बजट की मंजूरी में फंसी सड़क, जल्द राहत की उम्मीद कम कई बार छोटे-छोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...