रुडकी, जून 10 -- रुड़की, संवाददाता। श्री रामलीला समिति बीटीगंज के पदाधिकारियों ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा से मिलकर नेहरू स्टेडियम में सीमित गतिविधियां संचालन की योजना पर चिंता जताई। कहा कि शहर के बीचों-बीच नेहरू स्टेडियम नगर की एकमात्र खुली जगह है, जहां वर्षों से धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते आ रहे हैं। इसीलिए यहां सभी आयोजनों की अनुमति मिलनी चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि नेहरू स्टेडियम में गरीब परिवारों के शादी-विवाह, धार्मिक कथाएं, सामाजिक बैठकें तथा श्री रामलीला समिति बीटी गंज द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव का आयोजन लंबे समय से होता रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने आशंका जताई कि स्टेडियम के कायाकल्प के बाद वहां केवल खेल गतिविधियों की ही अनुमति होगी तो दशहरा महोत्सव सहित अन्य सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोज...